KGF 2 के धमाके के बाद अपनी अगली फिल्म का ऐलान करने जा रहे हैं Yash, 8 दिसंबर की सुबह होगी खास!
यह की इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी.
Yash: 'केजीएफ 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, यश अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं. यह अपनी अगली फिल्म के शीर्षक का ऐलान 8 दिसंबर 2023 को घोषित करेंगे. फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के सहयोग से किया जाएगा. यश की पिछली फिल्म 'केजीएफ 2' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, बल्कि इसने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया था. ऐसे में, उनकी अगली फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. Housefull 5 New Release Date: अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म अब अगल साल दिवाली पर नहीं, बल्कि इस तारीख को होगी रिलीज (View Pic)
फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी. साथ ही, इसमें यश का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा.
It’s time… 8th December, 9:55 AM.
Stay tuned to @KvnProductions #Yash19 pic.twitter.com/stZYBspuxY
— Yash (@TheNameIsYash) December 4, 2023
फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है. यश की अगली फिल्म का ऐलान फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. 8 दिसंबर को फिल्म के टाइटल के साथ-साथ शायद मेकर्स फिल्म की एक झलक भी दिखा सकते हैं. फिल्म के टाइटल का ऐलान सुबह 9.55 बजे किया जाएगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

