Housefull 5 New Release Date: अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म अब अगल साल दिवाली पर नहीं, बल्कि इस तारीख को होगी रिलीज (View Pic)
अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 पहले दिवाली 2024 में रिलीज होने वाली थी पर अब फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बदलाव की वजह फिल्म में इस्तेमाल किए जाने वाले व्यापक वीएफएक्स को बताया गया है.
Housefull 5 New Release Date: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' के पांचवें भाग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पहले दिवाली 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म अब 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बदलाव की वजह फिल्म में इस्तेमाल किए जाने वाले व्यापक वीएफएक्स को बताया गया है. निर्माताओं का मानना है कि फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अतिरिक्त वीएफएक्स की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें ज्यादा समय चाहिए.साथ ही अक्षय कुमार ने वादा किया है कि यह 5 गुना अधिक एंटरटेनिंग होगी.
हालांकि, रिलीज डेट बदलने से कुछ फैंस निराश हो सकते हैं, लेकिन निर्माताओं का यह फैसला फिल्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है. तो, 6 जून 2025 का इंतजार करें और तैयार हो जाएं 'हाउसफुल 5' के धमाल के लिए. Sam Bahadur: विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' ने सचिन तेंदुलकर को किया इंप्रेस, बोले - 'ऐसा लगा सच में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ हमारे सामने हैं' (Watch Video)
5 times the entertainment is on its way! See you in cinemas on 6th June, 2025 💥 #SajidNadiadwala's #Housefull5
Directed by @Tarunmansukhani @Riteishd @NGEMovies @WardaNadiadwala pic.twitter.com/8eBOhx99r4
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

