Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने लाइव कॉमेडी शो में कॉमेडियन को जड़ा थप्पड़, पारितोष त्रिपाठी ने बोला था एक्ट्रेस की फिल्म का डायलॉग (Watch Video)
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक कॉमेडी शो के बीच में कॉमेडियन को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आई हैं.
Sonakshi Sinha: हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक कॉमेडी शो के बीच में कॉमेडियन को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आई हैं. घबराइए नहीं एक्ट्रेस ने यह थप्पड़ कॉमेडियन को गुस्से में नहीं जड़ा है, बल्कि कॉमेडी का माहौल बनाने के लिए किया है.
सोनाक्षी सिन्हा अमेजॉन मिनी टीवी के कॉमेडी शो केस तो बनता है में पहुंची थीं, जहां पर रितेश देशमुख, वरुण शर्मा, संकेत भोसले और पारितोष त्रिपाठी मौजूद थे. जहां पर पहले संकेत भोसले दबंग के सलमान खान बनकर एक्ट्रेस से मस्ती मजाक करते हैं. उसके बाद पारितोष त्रिपाठी उनकी फिल्म दबंग का डायलॉग बोलते हैं, थप्पड़ से डर नहीं लगता साहेब, प्यार से लगता है. जिसके बाद सोनाक्षी कहती हैं तो ये ले और करारा थप्पड़ जड़ देती हैं. डरने की बात नहीं है, उन्होंने यह थप्पड़ कॉमेडी सेट का माहौल बनाने के लिए किया है.
सोनाक्षी ने हाल ही में अपने भाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस की शूटिंग पूरी की है. इसके अलावा वे डबल एक्सएल और सर्कस जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. सर्कस में वे रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

