मनोरंजन

Mohammad Zakir Hussain Passed Away: हार्ट अटैक ने ली सिंगर मोहम्मद जाकिर हुसैन की जान, सदमें में डूबी इंडस्ट्री

इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. वॉयस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है. उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्‍हें बचाया नहीं जा सका.

Mohammad Zakir Hussain Passed Away: हार्ट अटैक ने ली सिंगर मोहम्मद जाकिर हुसैन की जान, सदमें में डूबी इंडस्ट्री
Mohammad Zakir Hussain (Photo Credits: Twitter)

Mohammad Zakir Hussain Passed Away: इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. वॉयस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है. उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. गायक जाकिर हुसैन का बिलासपुर में निधन हुआ है. बताया जा रहा है कि जाकिर की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उन्‍हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. आज दोपहर को पुरानी बस्‍ती स्थित ईदगाह कब्रिस्‍तान में उन्‍हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. मोहम्‍मद जाकिर हुसैन के आकस्मिक निधन से संगीत जगत के साथ ही हर तरफ शोक की लहर है. 14-Year-Old Rapper Lil Tuda Shot and Killed in Chicago: शिकागो में 14 वर्षीय रैपर लिल टुडा की गोली मारकर हत्या, सदमें में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

रिपोर्ट के मुताबिक , अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मोहम्‍मद जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे. वहीं पर उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा था. उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके पुरानी बस्‍ती, वार्ड-4, रानी रोड धनवार पारा स्थित आवास पर परिजनों और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया.

जाकिर को बचपन से ही संगीत और कला के क्षेत्र में खासी रुचि थी. यही वजह है कि उन्‍होंने वॉयस ऑफ इंडिया में अपना परचम लहराया था. इसके बाद से वह छत्‍तीसगढ़ के हर घर में जाने-पहचाने जाने लगे थे. उनके निधन की सूचना से संगीत जगत के साथ ही परिजनों, शुभचिंतकों और फैंस के बीच शोक की लहर फैल गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).