Rajinikanth-Anil Kapoor Dance Video: अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत और अनिल कपूर ने लगाया ठुमका! डांस की वीडियो वायरल
रजनीकांत और अनिल कपूर अनंत अंबानी के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस दिलचस्प नज़ारे को देखकर हैरान हो रहे हैं.
Rajinikanth-Anil Kapoor Dance Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) का जश्न अपने चरम पर है और बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी इस खुशी के मौके पर मौजूद हैं. आज एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें साउथ सुपर स्टार रजनीकांत और अनिल कपूर अनंत अंबानी के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस दिलचस्प नज़ारे को देखकर हैरान हो रहे हैं. राजनीकांत और अनिल कपूर ने अनंत अंबानी के साथ मिलकर थिरकते हुए एक जानदार परफॉर्मेंस दिया.
#Rajnikanth and #AnilKapoor dancing away with #AnantAmbani at the latter's wedding with #RadhikaMerchant today.#Trending pic.twitter.com/lkJNnFf4zf
— Filmfare (@filmfare) July 12, 2024
इस वीडियो में, राजनीकान्त और अनिल कपूर अनंत अंबानी के साथ थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं. तीनों स्टार्स का यह डांस काफी अट्रैक्टिव है और उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए हैं जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आदि शामिल हैं. यह शादी काफ़ी धूमधाम से मनाई जा रही है और यह वीडियो इस शादी की शान और ग्लैमर को दिखाता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

