Priyanka Chopra ने मर्दों की असुरक्षा की भावना को लेकर कही यह बात, पति Nick Jonas की तारीफों के बांधे पुल
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लैंगिक असामनता पर खुलकर अपने विचार रखे हैं. इसके साथ ही वो अपने पति निक जोनस की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं.
देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सिटाडेल (Citadel) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बॉलीवुड (Bollywood) से हॉलीवुड (Hollywood) तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लैंगिक असामनता पर खुलकर अपने विचार रखे हैं. एएनआई से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा- उन्हें लगता है कि पुरुषों ने परिवार के मुखिया, कमाने वाला व्यक्ति होने की स्वतंत्रता और गर्व का आनंद लिया है, लेकिन जब कोई महिला ऐसा करती है या फिर कोई महिला पुरुषों से अधिक सफल होती है तो वे असुरक्षित महसूस करने लगते हैं. अगर कोई पुरुष घर पर रहता है और घर की महिला काम पर जाती है तो उनकी असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है.
एक्ट्रेस ने कहा कि हमें अपने बेटों को सिखाना होगा कि रोने में कोई शर्म नहीं है. अपनी बहन, मां, प्रेमिका या पत्नी को प्रोत्साहित करना या उन्हें स्पॉटलाइट देने में कोई शर्म नहीं है. मर्दों की असुरक्षा की भावना पर बात करने के साथ ही प्रियंका अपने पति निक जोनस की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो अपने पति के साथ रेड कार्पेट पर चलती हैं और वो एक तरफ हटकर उन्हें पूरा सेंटर स्टेज देते हैं तो वो काफी गर्व महसूस करती हैं. एक्ट्रेस को अपने पति को देख यह गर्व महसूस होता है कि वो ऐसे लोगों से घिरी हैं, जिनमें ऐसी असुरक्षा नहीं है. यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने बेटी Malti Marie के साथ शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, एक्ट्रेस ने फैंस को Easter की दी शुभकामनाएं (View Pics)
देखें वीडियो-
#WATCH | "...I think men have enjoyed freedom & pride of being the breadwinners, the leaders of the family. It is threatening to their territory when a woman does that or if a woman is more successful or if a man is staying at home and a woman goes to work. But we have to teach… pic.twitter.com/jBk4xEjYn2
— ANI (@ANI) April 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

