मनोरंजन

Jee Karda Teaser: Tamannah Bhatia स्टारर 'जी करदा' सीरीज का टीजर आया सामने, प्राइम वीडियो पर 15 जून से स्ट्रीम होगा यह नया शो (Watch Video)

प्राइम वीडियो ने 15 जून से बेहतरीन रोमांस ड्रामा, अमेज़न ऑरिजिनल सीरीज 'जी करदा' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है. इस सीरीज़ की कहानी बचपन के सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है

Jee Karda Teaser: Tamannah Bhatia स्टारर 'जी करदा' सीरीज का टीजर आया सामने, प्राइम वीडियो पर 15 जून से स्ट्रीम होगा यह नया शो (Watch Video)
प्राइम वीडियो (Photo Credits: Twitter)

Jee Karda Teaser: प्राइम वीडियो ने 15 जून से बेहतरीन रोमांस ड्रामा, अमेज़न ऑरिजिनल सीरीज 'जी करदा' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है. इस सीरीज़ की कहानी बचपन के सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एहसास होता है कि 30 साल की उम्र में उनकी जिंदगी बिल्कुल भी वैसी नहीं है, जैसा उन्होंने बचपन में सोचा था. दिल को छू लेने वाली और जज्बातों से भरी इस सीरीज में तमन्ना भाटिया, आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका ने सात दोस्तों की भूमिका निभाई है, जबकि सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज के सह-लेखक हुसैन दलाल और अब्बास दलाल हैं, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 8 एपिसोड की इस सीरीज़ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा. PS 2 Streaming On Prime Video: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद छोटे पर्दे पर एंटरटेन करने के लिए तैयार है 'पीएस 2', Prime Video पर इन भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).