Norman Lear Dies: नहीं रहे अमेरिकी स्क्रीन राइटर और टीवी प्रोड्यूसर नॉर्मन लियर, 101 वर्ष की आयु में हुआ निधन
अमेरिकी पटकथा लेखक और टीवी निर्माता नॉर्मन लियर का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
Norman Lear Dies at The Age of 101: अमिरिकी स्क्रीन राइटर (American Screenwriter) और टीवी प्रोड्यूसर (TV Producer) नॉर्मन लियर (Norman Lear) अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने 101 वर्ष की आयु में लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में अपने आवास पर अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उन्होंने ‘ऑल इन द फैमिली’ और अन्य शोज़ के जरिए सिचुएशन कॉमेडी में राजनीतिक और सामाजिक टिप्पणी पेश करते हुए लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनके निधन के खबर की पुष्टि परिवार की प्रवक्ता लारा बर्गथोल्ड ने की. आपको बता दें कि लियर ने 1970 के दशक से लेकर 80 के दशक की शुरुआत तक टेलीविजन की दुनिया में राज किया और एसे शो के साथ एक अमिट छाप छोड़ी जिसने सिटकॉम को वास्तविक दुनिया में ला दिया. यह भी पढ़ें: David McCallum Dies at 90: स्कॉटिश अभिनेता और संगीतकार डेविड मैकुलम का 90 वर्ष की आयु में निधन, The Man from U.N.C.L.E. के लिए दुनिया भर में थे विख्यात!
नॉर्मन लियर का निधन
American screenwriter and TV producer Norman Lear has died at age 101 pic.twitter.com/DgFTFE4R96
— BNO News (@BNONews) December 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

