बॉलीवुड

Yudhra Song Sohni Lagdi: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन का फंकी पंजाबी ट्रैक 'सोनी लगदी' बना पार्टी एंथम, जिसे सुनकर आप भी थिरकने पर होंगे मजबूर (Watch Video)

सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की आगामी फिल्म युधरा इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म का रोमांचक ट्रेलर जारी होने के बाद, मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला सिंगल "साथिया" रिलीज़ किया, जिसमें दोनों कलाकारों की बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई गई.

Yudhra Song Sohni Lagdi: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन का फंकी पंजाबी ट्रैक 'सोनी लगदी' बना पार्टी एंथम, जिसे सुनकर आप भी थिरकने पर होंगे मजबूर (Watch Video)

Yudhra Song Sohni Lagdi: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की आगामी फिल्म युधरा इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म का रोमांचक ट्रेलर जारी होने के बाद, मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला सिंगल "साथिया" रिलीज़ किया, जिसमें दोनों कलाकारों की बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई गई. इस हाइप को बरकरार रखते हुए, अब फिल्म का दूसरा गाना "सोनी लगदी" रिलीज़ किया गया है. इस पंजाबी पार्टी सॉन्ग को जैज़ धामी और सोनना रेली ने गाया है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी अपने फंकी डांस मूव्स से अपनी लेडी लव मालविका को इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं. गाने की बीट्स और टेम्पो परफेक्ट हैं, और इसकी वाइब्स आपको इसे बार-बार सुनने पर मजबूर कर देंगी. सिद्धांत और मालविका की केमिस्ट्री इस गाने में भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. फिल्म का निर्देशन रवि उदयवर ने किया है और यह 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. Yudhra Poster: आगामी फिल्म 'युधरा' का नया पोस्टर आया सामने, Malavika Mohanan का दिखा जबरा अंदाज (View Poster)

सोनी लगदी गाना हुआ रिलीज:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).