बॉलीवुड

The Sabarmati Report Box Office Collection: तीसरे शुक्रवार को चमकी 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी की फिल्म ने की 2.05 करोड़ की कमाई

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.

The Sabarmati Report Box Office Collection: तीसरे शुक्रवार को चमकी 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी की फिल्म ने की 2.05 करोड़ की कमाई
Balaji Motion Pictures (Photo Credits: Instagram)

The Sabarmati Report Box Office Collection: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. सिनेमा लवर्स डे के मौके पर किफायती टिकट कीमतों ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा, जिससे फिल्म को बड़ा फायदा हुआ. फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 2.05 करोड़ की कमाई की, जो इसके पहले शुक्रवार (1.41 करोड़) और दूसरे शुक्रवार (1.55 करोड़) से अधिक है. कुल मिलाकर, 'द साबरमती रिपोर्ट' अब तक 25.57 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

फिल्म को अगले पांच दिनों तक स्कोर करने का मौका है, क्योंकि गुरुवार को अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बदलाव आ सकता है. फिल्म की सफलता इसके दमदार कंटेंट और विक्रांत मैसी के शानदार परफॉर्मेंस को भी दर्शाती है. सिनेमा लवर्स डे का योगदान भी इस सफलता में अहम रहा, जिससे दर्शकों को थिएटर जाने का एक खास मौका मिला.

तीसरे शुक्रवार को चमकी 'द साबरमती रिपोर्ट':

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).