बॉलीवुड

Tamannaah Bhatia Visited Kamakhya Temple: असम के नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन कर अभिभूत हुईं तमन्नाह भाटिया, तस्वीरें शेयर कर जताई आस्था (View Pics)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्नाह भाटिया ने हाल ही में असम के गुवाहाटी में स्थित पवित्र कामाख्या माता मंदिर का दर्शन किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण से कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Tamannaah Bhatia Visited Kamakhya Temple: असम के नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन कर अभिभूत हुईं तमन्नाह भाटिया, तस्वीरें शेयर कर जताई आस्था (View Pics)
Tamannaah Bhatia (Photo Credits: Instagram)

Tamannaah Bhatia Visited Kamakhya Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्नाह भाटिया ने हाल ही में असम के गुवाहाटी में स्थित पवित्र कामाख्या माता मंदिर का दर्शन किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण से कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद सुंदर और भावुक नज़र आ रही हैं. पीले रंग के सलवार सूट में तमन्ना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके माथे पर तिलक और गले में माला दर्शाता है कि वो पूजा-पाठ में पूरी श्रद्धा से लीन थीं. एक तस्वीर में वो हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मंदिर के शानदार वास्तु-कला की पृष्ठभूमि में मुस्कुरा रही हैं. VIDEO: राम मंदिर परिसर में PM मोदी ने अमिताभ बच्चन का किया स्वागत, देखें वीडियो

देखें तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).