बॉलीवुड

Sidharth Malhotra और Karan Johar फिर आए साथ, शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही है इमोशनल ड्रामा फिल्म - रिपोर्ट

चार साल बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर एक बार फिर साथ काम करने की योजना बना रहे हैं. ‘शेरशाह’ की सफलता के बाद यह जोड़ी अब एक इमोशन से भरपूर ह्यूमन ड्रामा पर विचार कर रही है, जिसे शरण शर्मा निर्देशित करेंगे.

Sidharth Malhotra और Karan Johar फिर आए साथ, शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही है इमोशनल ड्रामा फिल्म - रिपोर्ट
Siddharth Malhotra, Karan Johar (Photo Credits: Instagram )

Sidharth-Karan Reunite for Emotional Drama: चार साल बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर एक बार फिर साथ काम करने की योजना बना रहे हैं. ‘शेरशाह’ की सफलता के बाद यह जोड़ी अब एक इमोशन से भरपूर ह्यूमन ड्रामा पर विचार कर रही है, जिसे शरण शर्मा निर्देशित करेंगे. शरण शर्मा, जिन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, इस बार एक दिल छू लेने वाली कहानी पर काम कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस किरदार के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं.

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ ने इस फिल्म की शुरुआती कहानी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और मौखिक रूप से फिल्म के लिए सहमति जता दी है. हालांकि, वे पूरी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद वे आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट को साइन करेंगे. फैंस को इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर की सुपरहिट जोड़ी को एक बार फिर साथ लाएगी.

सिद्धार्थ-करण फिर आए साथ:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).