Dance Video: अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान ने रणबीर कपूर, महेश बाबू और अन्य सितारों के साथ किया ग्रुप डांस, देखें वीडियो
वीडियो में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, महेश बाबू और उनकी पत्नी, विक्की कौशल और अन्य सितारे एक साथ ग्रुप डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड का जादू छाया हुआ है. इस शाही समारोह में सितारों की मौजूदगी ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया है और अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, महेश बाबू और उनकी पत्नी, विक्की कौशल और अन्य सितारे एक साथ ग्रुप डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर काफ़ी खुश हैं. शाहरुख खान और रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स को एक साथ डांस करते हुए देखना काफ़ी दिलचस्प है. बॉलीवुड के सितारे किसी भी अवसर पर अपने फ़िल्मी ज़िंदगी से हटकर एक साथ आकर खुशी मनाना पसंद करते हैं.
Super Exclusive: Shah Rukh Khan enjoying in group with Ranbir Kapoor, Mahesh Babu & his wife, Vicky Kaushal & more at #AnantRadhikaWedding #ShahRukhKhan pic.twitter.com/PvYXYcLwFk
— ℣ (@Vamp_Combatant) July 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

