GT vs MI, Sai Sudharsan Half Century: साई सुदर्शन ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, मुंबई इंडियंस की टीम को विकेट की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का नौवां मुकाबला आज यानी 29 मार्च गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
Gujarat Titans Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, IPL 2025 9th Match Live Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का नौवां मुकाबला आज यानी 29 मार्च गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम (GT) बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला गवां कर खेल रहीं हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. इस बीच रोमांचक मुकाबला में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने महज 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. गुजरात टाइटंस की टीम का स्कोर 135/2. यह भी पढ़े: IPL 2025 Live Scorecard: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच का लाइव स्कोरकार्ड
सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार अर्धशतक:
🚨 HALF-CENTURY 🚨
SAI SUDARSHAN reaches to Half-Century!
Sudarshan 50(33)* 4x4, 1x6 | S/R : 151.51 💥#SaiSudharsan #GTvMI #GTvsMI #MIvsGT #TATAIPL #TATAIPL2025 pic.twitter.com/Cg7ertQBhp
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) March 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

