बॉलीवुड

Sacred Games 3 के लिए फर्जी कास्टिंग कर रहे शख्स के खिलाफ Anurag Kashyap ने दर्ज कराई FIR

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में 'सेक्रेड गेम्स 3' के नाम से किए जा रहे फर्जी कास्टिंग का भंडाफोड़ किया है. उन्होंने बताया कि 'सेक्रेड गेम्स 3' नहीं बनाई जा रही है और इसके नाम पर कास्टिंग कर रहे शख्स एक खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है.

Sacred Games 3 के लिए फर्जी कास्टिंग कर रहे शख्स के खिलाफ Anurag Kashyap ने दर्ज कराई FIR
अनुराग कश्यप (Photo Credits: Instagram)

Sacred Games 3 Fake Casing Alert: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में 'सेक्रेड गेम्स 3' के नाम से किए जा रहे फर्जी कास्टिंग का भंडाफोड़ किया है. उन्होंने बताया कि 'सेक्रेड गेम्स 3' नहीं बनाई जा रही है और इसके नाम पर कास्टिंग कर रहे शख्स एक खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है. निर्देशक ने 'राजबीर कास्टिंग' के नाम से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, "अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स सीरीज सेक्रेड गेम्स 3 के लिए कास्टिंग शुरू की जा चुकी है. बोल्ड सीन्स के लिए 20 से 27 साल की महिलाएं और सेकंड लीड में डांसर की भूमिका के लिए 20 से 28 साल की महिलाएं चाहिए." इसी तरह से इस फर्जी पोस्ट में लोगों को कास्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).