Lucknow Drain Accident: नाले में गिरकर युवक की मौत, बीजेपी पार्षद और अन्य पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज; JE निलंबित
लखनऊ में नाले में गिरकर सुरेश नाम के युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब इस मामले में मृतक की पत्नी रेणु ने बीजेपी पार्षद सीबी सिंह और अन्य के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.
Lucknow Drain Accident: लखनऊ में नाले में गिरकर सुरेश नाम के युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब इस मामले में मृतक की पत्नी रेणु ने बीजेपी पार्षद सीबी सिंह और अन्य के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. रेणु का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पार्षद को फोन कर जानकारी दी थी कि उनके पति सुरेश नाले में गिर गए हैं. लेकिन, पार्षद की तरफ से कोई मदद नहीं पहुंची. अगर समय पर मदद की जाती, तो शायद सुरेश की जान बच सकती थी. इस घटना के बाद इलाके में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की स्थिति पहले से ही खराब थी, लेकिन निगम और जनप्रतिनिधियों ने कोई कदम नहीं उठाया.
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर (JE) को सस्पेंड कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
भाजपा पार्षद के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज
#लखनऊ:- नाले में गिरकर सुरेश की मौत का मामला: बीजेपी पार्षद सहित अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा, नगर निगम ने जेई को किया निलंबित।
लखनऊ में नाले में गिरकर हुई युवक सुरेश की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक की पत्नी रेणु ने बीजेपी पार्षद सीबी सिंह और अन्य के खिलाफ लापरवाही…
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

