बॉलीवुड

Ranveer Singh Visits Golden Temple: रणवीर सिंह नया प्रोजेक्ट शुरु करने से पहले आदित्य धर के साथ पहुंचे गोल्डन टेम्पल, लिया आशीर्वाद (View Pics)

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वह निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करेंगे. रणवीर ने इस खास प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) में आशीर्वाद लिया.

Ranveer Singh Visits Golden Temple:  रणवीर सिंह नया प्रोजेक्ट शुरु करने से पहले आदित्य धर के साथ पहुंचे गोल्डन टेम्पल, लिया आशीर्वाद (View Pics)
Ranveer Singh (Photo Credits: Instagram)

Ranveer Singh Visits Golden Temple: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वह निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करेंगे. रणवीर ने इस खास प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) में आशीर्वाद लिया. रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वर्ण मंदिर की यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.कैप्शन में लिखा, 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'. तस्वीरों में उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है.

यह नया प्रोजेक्ट रणवीर सिंह और आदित्य धर की पहली कोलैबोरेशन होगी, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है. आदित्य धर, जिन्हें उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट को लेकर क्या नया लेकर आएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

रणवीर सिंह पहुंचे स्वर्ण मंदिर: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).