Snake Song: नोरा फतेही और जेसन डेरुलो का गाना 'स्नेक' ग्लोबल चार्ट्स पर मचा रहा धमाल, दो दिनों में 88 मिलियन व्यूज पार (Watch Video)
बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने इंटरनेशनल म्यूजिक सीन में तहलका मचा दिया है. उनके नए गाने 'Snake', जो कि अमेरिकन सिंगर जेसन डेरुलो के साथ एक कोलैबोरेशन है, ने रिलीज के महज 24 घंटे में वर्ल्डवाइड म्यूजिक चार्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
Snake Song: बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने इंटरनेशनल म्यूजिक सीन में तहलका मचा दिया है. उनके नए गाने 'Snake', जो कि अमेरिकन सिंगर जेसन डेरुलो के साथ एक कोलैबोरेशन है, ने रिलीज के महज 24 घंटे में वर्ल्डवाइड म्यूजिक चार्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. इस गाने ने ब्रूनो मार्स और रोजे के 'APT' के ठीक पीछे अपनी जगह बनाई है. 'Snake' का कैची बीट्स और शानदार विजुअल्स ने इसे तेजी से वायरल कर दिया है. इस गाने को रिलीज के महज दो दिनों में यूट्यूब पर 88 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
नोरा फतेही ने इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. ग्लोबल चार्ट्स में #2 तक पहुंचना और ब्रूनो मार्स और रोजे जैसे आर्टिस्ट्स के साथ खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. लोगों का प्यार और सपोर्ट देखकर मैं बेहद खुश हूं.
देखें नोरा फतेही का 'स्नेक' गाना:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

