बॉलीवुड

Saif Ali Khan के बेटे जहांगीर के कमरे में घुसा था हमलावर, 1 करोड़ की रखी थी डिमांड!

मुंबई के बांद्रा इलाके में सैफ अली खान के घर में एक व्यक्ति ने घुसपैठ कर उनके चार वर्षीय बेटे जहांगीर अली खान के कमरे में प्रवेश किया और 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की. इसके बाद हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया.

Saif Ali Khan के बेटे जहांगीर के कमरे में घुसा था हमलावर, 1 करोड़ की रखी थी डिमांड!
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan (Photo Credits: Instagram)

Saif Ali Khan Attacked: मुंबई के बांद्रा इलाके में सैफ अली खान के घर में एक व्यक्ति ने घुसपैठ कर उनके चार वर्षीय बेटे जहांगीर अली खान के कमरे में प्रवेश किया और 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की. इसके बाद हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने घर में घुसने के तुरंत बाद बच्चे के कमरे का रुख किया. जब स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फिरौती न मिलने पर हमला करने की धमकी दी. इस हादसे में सैफ बुरी तरह से जख्मी हो गए और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वे अब खतरे से बाहर हैं. Saif Ali Khan के हमलावर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने बनाई 20 टीमें

यह घटना सैफ अली खान और उनके परिवार के लिए गहरी चिंता का कारण बनी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं. मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीमें तैयार की हैं.

हमलावर जहांगीर के कमरे में घुसा और 1 करोड़ की रखी डिमांड:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).