बॉलीवुड

Karwa Chauth 2024: सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के लिए करवा चौथ के मौके पर की लंबी उम्र की कामना, सोशल मीडिया पर शेयर की स्टनिंग तस्वीरें (View Pics)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ के खास मौके पर अपने पति जहीर इकबाल के लिए लंबी उम्र की कामना की है.एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शुभ दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रेड साड़ी में बेहद दिलकश लग रही हैं.

Karwa Chauth 2024: सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के लिए करवा चौथ के मौके पर की लंबी उम्र की कामना, सोशल मीडिया पर शेयर की स्टनिंग तस्वीरें (View Pics)
Sonakshi Sinha (Photo Credits: Instagram)

Karwa Chauth 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ के खास मौके पर अपने पति जहीर इकबाल के लिए लंबी उम्र की कामना की है.एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शुभ दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रेड साड़ी में बेहद दिलकश लग रही हैं. सोनाक्षी ने लाइट मेकअप, खुले बाल, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर करवा चौथ का त्योहार मनाया. तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, "आपकी लंबी उम्र की दुआ करती हूं, आज और हर दिन.Happy Karwa chauth मेरे पति. यह प्रेम का शाश्वत प्रतीक - मेरा मंगलसूत्र हमारे समर्पण की एक स्थायी यादगार बना रहे."

सोनाक्षी के इस पारंपरिक अवतार और उनके कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उनकी खूबसूरती और प्रेम से भरे इस संदेश की तारीफ कर रहे हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ पर शेयर की तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).