बॉलीवुड

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: 'कल्कि 2898 एडी' 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार, वीकेंड पर शानदार कमाई

प्रभास की मेगा बजट साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म रविवार को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: 'कल्कि 2898 एडी' 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार, वीकेंड पर शानदार कमाई
Vyjanthi Networks (Photo Credits: Youtube)

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: प्रभास की मेगा बजट साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म रविवार को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है. दूसरे शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई की है, जिसके आसार हैं कि रविवार को भी कमाई का आंकड़ा ऊंचा रहेगा. ट्रेड एनालिस्टों का कहना है कि फिल्म ने दूसरे शनिवार को 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले शनिवार की तुलना में 79.49 फीसदी की बढ़ोतरी है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ, फिल्म का हिंदी वर्जन अब तक कुल 190.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुका है.

पूरे भारत में फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, और उम्मीद जताई जा रही है कि यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरेगी. नाग आश्विन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है कल्कि

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).