बॉलीवुड

Javed Akhtar Turns 80: जावेद अख्तर के 80वें जन्मदिन पर सितारों का मेला, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक जश्न में हुए शामिल (Watch Video)

जावेद अख्तर ने अपने 80वें जन्मदिन को बड़े ही शानदार तरीके से मनाया, जहां बॉलीवुड के बड़े सितारे उनकी पार्टी में शामिल हुए. जश्न का आयोजन उनके फार्महाउस पर किया गया था, जहां फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आईं.

Javed Akhtar Turns 80: जावेद अख्तर के 80वें जन्मदिन पर सितारों का मेला, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक जश्न में हुए शामिल (Watch Video)
Javed Akhtar - HT City (Photo Credits: Instagram)

Javed Akhtar Turns 80: जावेद अख्तर ने अपने 80वें जन्मदिन को बड़े ही शानदार तरीके से मनाया, जहां बॉलीवुड के बड़े सितारे उनकी पार्टी में शामिल हुए. जश्न का आयोजन उनके फार्महाउस पर किया गया था, जहां फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आईं. आमिर खान, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसी हस्तियों ने पार्टी में शिरकत की. आमिर खान ने इस मौके पर खुद एक सेल्फी भी क्लिक की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

इस भव्य पार्टी में सितारों का जमावड़ा देखने लायक था. हर कोई जावेद अख्तर को उनके जीवन के इस खास मुकाम पर बधाई देता नजर आया. विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी की रौनक बढ़ाई, वहीं अमिताभ और जया बच्चन का शाही अंदाज हमेशा की तरह खास रहा. फैंस सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियो और तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. जावेद अख्तर का यह जन्मदिन बॉलीवुड के लिए एक यादगार शाम बन गया.

देखें जावेद अख्तर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन का वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).