बॉलीवुड

Fear Song: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवारा' का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' मचाएगा धूम, 19 मई को होगा रिलीज!

जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवारा' के धमाकेदार आगाज का ऐलान हो गया है. फिल्म का पहला गाना, जिसका नाम "फियर सॉन्ग" है, 19 मई 2024 को रिलीज किया जाएगा.

Fear Song: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवारा' का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' मचाएगा धूम, 19 मई को होगा रिलीज!
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Fear Song: जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवारा' के धमाकेदार आगाज का ऐलान हो गया है. फिल्म का पहला गाना, जिसका नाम "फियर सॉन्ग" है, 19 मई 2024 को रिलीज किया जाएगा. निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ये घोषणा की और एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें जूनियर एनटीआर एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में ये भी लिखा है कि ये गाना संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र द्वारा रचा गया है.

कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).