बॉलीवुड

‘Chhaava’ Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की 'छावा' सौ करोड़ के क्लब में हुई शामिल, 3 दिनों में भारत में किया किया 110 करोड़ कारोबार - रिपोर्ट

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक महाकाव्य 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है.

‘Chhaava’ Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की 'छावा' सौ करोड़ के क्लब में हुई शामिल, 3 दिनों में भारत में किया किया 110 करोड़ कारोबार - रिपोर्ट

‘Chhaava’ Box Office Collection Day 3: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक महाकाव्य 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन (14 फरवरी) को 31 करोड़ की शानदार कमाई की. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन (16 फरवरी) को 'छावा' ने 42.09 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 110 करोड़ के पार पहुंच गई है. Chhaava Review: इमोशन्स, एक्शन और इतिहास का परफेक्ट कॉम्बो है 'छावा', विक्की कौशल ने अपनी दमदार अदाकारी से मचाई धूम!

'छावा' को इसके दमदार विजुअल्स, प्रभावशाली कहानी और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है. विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है, वहीं रश्मिका मंदाना ने भी अपनी भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाया है. फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भव्यता दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है. 'छावा' की शानदार सफलता इसे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट बनाने की ओर इशारा कर रही है

छावा ने किया 110 करोड़ का कारोबार:

(Photo Credits: Sacnilk)
देखें 'Chaava' का ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).