बॉलीवुड

Aryan Khan को ड्रग्स मामले में मिली जमानत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी दी राहत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान संग मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत दे दी है. ऐसे में 1 या 2 दिन में आर्यन खान जेल से बाहर आ पाएंगे. 25 दिन जेल में रहने के बाद आर्यन खान को बेल चुकी है.

Aryan Khan को ड्रग्स मामले में मिली जमानत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी दी राहत
आर्यन खान (Photo: Instagram)

आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है. आज सुनवाई करते हुए अदालत ने आर्यन खान को जमानत दे दी है. इसके साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है. गुरूवार सुबह एएसजी अनिल सिंह ने कहा कि फैसले बताते हैं कि NDPS एक्‍ट में जमानत, नियम नहीं,अपवाद है. सुप्रीम कोर्ट कहता है कि यह गैइरादतन हत्‍या से भी जघन्‍य अपराध है और इससे सख्‍ती से निपटा जाना चाहिए. इसके साथ ही अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा कि आर्यन पिछले कुछ सालों से नियमित उपभोक्ता है और चैट से पता चलता है कि वो ड्रग्स उपलब्ध करवाता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).