बॉलीवुड

Kalki 2898 AD के ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के पोस्टर में अमिताभ बच्चन आए नजर, एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर (View Pic)

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर रिलीज से पहले, फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन की झलक दिखाई दे रही है.

Kalki 2898 AD के ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के पोस्टर में अमिताभ बच्चन आए नजर, एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर (View Pic)
Amitabh Bachchan (Photo Credits: Instagram)

Kalki 2898 AD: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर रिलीज से पहले, फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन की झलक दिखाई दे रही है. अमिताभ बच्चन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह एक हाथ में लकड़ी का डंडा और दूसरे हाथ में तलवार थामे हुए नजर आ रहे हैं. उनकी बड़ी दाढ़ी और मिट्टी के रंग के वस्त्र उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं.'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर 10 जून को रिलीज होने जा रहा है. वहीं फिल्म की बात करें तो यह 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. Munjya Review: 'मुंज्या' में हंसी और डर का अनोखा मिश्रण, अभय वर्मा का दमदार प्रदर्शन! 

देखें अमिताभ बच्चन का 'कल्कि' अवतार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).