बॉलीवुड

Kesari Chapter 2 की रिलीज पहले Akshay Kumar टीम के साथ पहुंचे स्वर्ण मंदिर, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (View Pic)

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी - चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' इस शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Kesari Chapter 2 की रिलीज पहले Akshay Kumar टीम के साथ पहुंचे स्वर्ण मंदिर, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (View Pic)
Kesari Chapter 2, Dharma Production (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar Visits Golden Temple: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी - चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' इस शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म की टीम धार्मिक आशीर्वाद लेने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंची. इस मौके पर अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे और निर्देशक भी नजर आए. सभी ने सिर पर केसरी रंग का रुमाल बांधकर हाथ जोड़े दर्शन किए. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

धर्मा मूवीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "With folded hands and grounded hearts." यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं. बता दें कि ‘केसरी - चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग की अनसुनी कहानी पर आधारित है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.

अक्षय कुमार टीम के साथ पहुंचे स्वर्ण मंदिर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).