मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song Colour Dale Lalka: होली से पहले एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना 'कलर डाले ललका' हुआ रिलीज, इस नए गाने ने बटोरे 1 मिलियन व्यूज (Watch Video)

होली के रंग में सराबोर करने के लिए भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक और धमाकेदार गाना लेकर आए हैं. गाने का नाम है 'कलर डाले ललका', जो रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है.

Bhojpuri Holi Song Colour Dale Lalka: होली से पहले एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना 'कलर डाले ललका' हुआ रिलीज, इस नए गाने ने बटोरे 1 मिलियन व्यूज  (Watch Video)
Colour Dale Lalka, T-Series (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Holi Song Colour Dale Lalka: होली के रंग में सराबोर करने के लिए भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक और धमाकेदार गाना लेकर आए हैं. गाने का नाम है 'कलर डाले ललका', जो रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे में ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 'कलर डाले ललका' गाने में अरविंद अकेला कल्लू और एंजल लिजा की जोड़ी नजर आ रही है. गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है, जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. Bhojpuri Viral Song 2025: खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाने ‘गजब डोले’ ने मचाई धूम, 11 लाख व्यूज के साथ यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड (Watch Video)

गाने को भोजपुरी फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग अरविंद अकेला कल्लू और एंजल लिजा की केमेस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं. होली के त्योहार से पहले यह गाना लोगों के बीच खूब धूम मचा रहा है. यह गाना निश्चित रूप से इस होली सीजन में डीजे पर खूब बजेगा.

देखें 'कलर डाले ललका'गाना:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).