A R Rahman Concert Stopped In Pune: स्टेज पर जाकर पुणे पुलिस ने बंद कराया ए आर रहमान का शो, प्रसिद्ध सिंगर को पुलिस निरीक्षक ने सुनाई खरी-खोटी (Watch Video)
ए आर रहमान का रविवार रात पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में एक शो था. इस शो में उनके फैंस के अलावा पुणे पुलिस बल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि शो बंद करना पड़ा. देखें वीडियो.
A R Rahman Concert Stopped In Pune:: मशहूर संगीतकार ए आर रहमान को पुणे पुलिस ने बड़ा झटका दिया है. जब रहमान का शो जोरों पर था तो पुलिस ने स्टेज पर चढ़कर शो को बंद करा दिया. ए आर रहमान का रविवार रात पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में एक शो था. इस शो में उनके फैंस के अलावा पुणे पुलिस बल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. लेकिन रात 10 बजे के बाद भी कार्यक्रम चलता रहा तो पुलिस निरीक्षक ने स्टेज पर जाकर शो रुकवा दिया. साथ ही रहमान को उन्होंने खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि आप 10 बजे के बाद भी शो कैसे चालू रख सकते हैं? क्या आपको कोर्ट का आदेश पता नहीं है? देखें वीडियो:
A R Rahman यांचा कार्यक्रम पुणे पोलिसांनी केला बंद | Pune Police Take Action On A R Rahman Program#arrahman #arrahmanprogram #arrahmanmusic #music #punepolice pic.twitter.com/moh3UemwK3
— ZEE २४ तास (@zee24taasnews) May 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

