वायरल

प्रैंक वीडियो बनाने के चक्कर में YouTuber Tanner Cook को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, एक शख्स ने पेट और लीवर में मारी गोली (Watch Video)

यूट्यूबर टान्नर कुक को वर्जीनिया के एक मॉल में प्रैंक वीडियो बनाते समय कथित तौर पर गोली लग गई और सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें मजाक करने के लिए उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रैंक वीडियो बनाने के चक्कर में YouTuber Tanner Cook को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, एक शख्स ने पेट और लीवर में मारी गोली (Watch Video)
यूट्यूबर टान्नर कुक (Photo Credits: YouTube)

यूट्यूबर टान्नर कुक (Youtuber Tanner Cook) को वर्जीनिया (Virginia) के एक मॉल में प्रैंक वीडियो बनाते समय कथित तौर पर गोली लग गई और सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें मजाक करने के लिए उत्पीड़न (Harrasment) के आरोपों का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर टान्नर कुक को भले ही वर्जीनिया के डलेस टाउन सेंटर (Dulles Town Centre) के अंदर एक प्रैंक वीडियो (Prank Video) रिकॉर्ड करते समय गंभीर रूप से गोली मार दी गई हो, लेकिन वह अभी भी आरोपों का सामना कर सकते हैं. कुक वर्जीनिया मॉल के फूड कोर्ट में किसी के साथ मज़ाक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बंदूक निकाली और उनके पेट व लीवर में गोली मार दी, इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी की गई. फिलहाल उनकी हालत ठीक है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).