Bike Accident Video: बाइक के पहिए में फंसा महिला का बुर्का, बीच सड़क पर गिरा परिवार, हादसे का वीडियो वायरल

Bike Accident Viral Video: हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक हादसे का वीडियो शेयर किया है. यह हादसा एक लापरवाही का नतीजा है. वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे, जिसमें एक आदमी, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. सफर के दौरान पीछे बैठी महिला का बुर्का गाड़ी के पहिए में फंस जाता है, जिसके बाद महिला और बच्चा बीच सड़क पर गिर जाते हैं. हादसे में बाइक सवार भी नीचे गिर जाता है.

ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  प्रिय बाइकर्स, अतिरिक्त सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि कपड़े (चुन्नी, साड़ी आदि) पहियों के करीब न हों और ठीक से और सुरक्षित रूप से मुड़े हुए हों.