Work From Traffic: ट्रैफिक में काम करती दिखी महिला, स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर अटेंड की ऑनलाइन मीटिंग (Watch Video)

वायरल वीडियो में एक महिला स्कूटी चलाते समय दफ्तर का काम करती दिखाई दे रही है. महिला ट्रैफिक में अपने मोबाइल पर मीटिंग अटेंड कर रही है, जिसे देखकर लोग इसे वर्क फ्रॉम ट्रैफिक बता रहे हैं.

वर्क फ्रॉम ट्रैफिक (Photo Credits: X)

Work From Traffic Viral Video: दफ्तर में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी अपना काम खत्म करने के बाद घर जाते हैं, जबकि कई लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को ट्रैफिक (Traffic) में काम करते हुए देखा है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला स्कूटी चलाते समय दफ्तर का काम करती दिखाई दे रही है. महिला ट्रैफिक में अपने मोबाइल पर मीटिंग अटेंड कर रही है, जिसे देखकर लोग इसे वर्क फ्रॉम ट्रैफिक (Work From Traffic) बता रहे हैं. इस वीडियो को @son46982817chan नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ लिखा है- ट्रैफिक से काम, बेंगलुरु में एक सामान्य दिन...

वीडियो में एक महिला हाथ में मोबाइल लिए स्कूटर पर बैठी नजर आ रही है. महिला के मोबाइल स्क्रीन को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो ऑनलाइन मीटिंग अटेंड कर रही है. इसके बाद इस नजारे को कैद करने वाला कैमरा जब सड़क के ट्रैफिक की ओर मुड़ता है तो लंबा जाम दिखाई देता है. यह भी पढ़ें: सड़क पर बैठकर चिलचिलाती गर्मी में फूल बेचती बुजुर्ग महिला के लिए पिता-बेटे ने जो किया... यह Viral Video जीत लेगा आपका दिल

वर्क फ्रॉम ट्रैफिक

इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से हजारों बार देखा जा चुका है. हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले पिछले साल भी इस तरह के उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो सामने आए थे. इस साल के शुरुआत में भी स्कूटर चलाते हुए जूम मीटिंग अटेंड करने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर वर्क लाइफ बैलेंस और लंबे काम के घंटों को लेकर बहस छिड़ गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड