VIDEO: पुणे में बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, कार को साइड न देने पर आरोपी ने किया हमला
Photo- X

Pune Crime: महाराष्ट्र के पुणे में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां बानेर पाशान रोड पर एक महिला से मारपीट की गई है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ कार से यात्रा कर रही थी, तभी एक अन्य कार वाले ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान साइड न देने पर वह भड़क गया और उसने महिला की कार के सामने लाकर अपनी गाड़ी रोक दी. फिर आरोपी कार से बाहर निकला और उसने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में मारपीट करने वाले शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फिलहाल, पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.

पुणे में बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा