जमीन घेरे बिना शख्स ने बीच सड़क पर बना दिया 2 मंजिला मकान, नजारा देखकर चकरा जाएगा दिमाग (See Viral Pic)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वायरल हो रही तस्वीर में एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सड़क के बीच कुछ इस तरह से दो मंजिला इमारत बना देता है, जिससे आने जाने वालों को भी किसी तरह की दिक्कत न हो.
Viral Pic: हमारे देश में जुगाड़ तकनीक की मदद लेने वालों की कोई कमी नहीं है और इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका जुगाड़ तकनीक से हल नहीं निकाला जा सकता हो, क्योंकि कुछ टैलेंटेड लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके उसका समाधान निकाल ही लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वायरल हो रही तस्वीर में एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सड़क के बीच कुछ इस तरह से दो मंजिला इमारत बना देता है, जिससे आने जाने वालों को भी किसी तरह की दिक्कत न हो.
इस तस्वीर को @Gulzar_sahab नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- घर का मालिक पूरा ईमानदार है… गली पर कब्जा भी नहीं किया और घर भी बना लिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 11.8k व्यूज मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर हरियाणा के नंहू जिले की है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इस घर ने तो अंबानी के एंटीलिया हाउस को भी फेल कर दिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इस घर के नीचे से तो पूरा गांव गुजर जाएगा. यह भी पढ़ें: VIDEO: गाजियाबाद में निर्माण सामग्री बेचनेवाले शख्स पर 8 से 10 गुंडों ने किया हमला, जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बीच सड़क के ऊपर बना दो मंजिला मकान
घर का मालिक पूरा ईमानदार है..
गली पर कब्जा भी नहीं किया
और घर भी बना लिया..!😅 pic.twitter.com/52qV6tOJxP
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 20, 2024
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने सड़क के किनारे एक-एक मजबूत दीवार खड़ी की है और लेंटर डालकर उस पर दो मंजिला मकान बना दिया है. हालांकि इसमें प्लास्टर का काम बाकी है, लेकिन सड़क के ऊपर बिना जमीन पर कब्जा किए यह दो मंजिला मकान शान से खड़ा है. इस घर के मालिक का दावा है कि उसके पास इस घर के पक्के कागजात भी हैं. शख्स के दिमाग की क्रिएटिविटी को देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

