VIDEO: गाजियाबाद में निर्माण सामग्री बेचनेवाले शख्स पर 8 से 10 गुंडों ने किया हमला, जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश में दबंगों और गुंडों का आतंक काफी बढ़ गया है. गाजियाबाद शहर में अब दिन दहाड़े लोगों के साथ मारपीट हो रही है और लूटमार हो रही है.
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में दबंगों और गुंडों का आतंक काफी बढ़ गया है. गाजियाबाद शहर में अब दिन दहाड़े लोगों के साथ मारपीट हो रही है और लूटमार हो रही है. ये घटना साहिबाबाद में शालीमार गार्डन इलाके के पास की है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यहां पर निर्माण सामग्री विक्रेता के साथ कुछ गुंडों ने लातों से हाथों से जमकर मारपीट की गई.
इसके साथ ही दूकान के गल्ले से ये आरोपी 50 हजार रूपए निकालकर फरार हो गए. इस घटना में हुई मारपीट में दूकान के मालिक की हाथ की हड्डी टूट गई है. उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. शालीमार गार्डन के रहनेवाले सद्दाम ने बताया की उनके पिता निर्माण सामग्री की दूकान चलाते है, उनकी दूकान शालीमार गार्डन के पास है. गुरुवार को उनकी दूकान पर लोग आएं और उनके पिता के साथ जमकर मारपीट की, और 50 हजार रूपए गल्ले से निकालकर फरार हो गए. ये भी पढ़े:Video: निरिक्षण करने पहुंचे आवास विकास के कर्मचारियों और मजदूरों में हुई बहस, होमगार्ड ने मजदूरों पर जमकर बरसाएं डंडे, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की घटना
गाजियाबाद में दुकानदार को जमकर पीटा
गाजियाबाद: कमिश्नरेट के ट्रांस हिंडन जोन अंतर्गत आने वाले शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र
शालीमार गार्डन मेन में अपने घर बाहर बैठे व्यक्ति पर 10-12 लोगों ने किया जानलेवा हमला,@Uppolice @dgpup @ghaziabadpolice @dm_ghaziabad #Ghaziabad pic.twitter.com/YSVoLne3Yt
— NiwanTimes (@NiwanTimesInd) November 21, 2024
इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवालियां निशान लग गए है. क्या उत्तर प्रदेश के गुंडे इतने बेखौफ हो चुके है की उन्हें कार्रवाई का भी डर नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

