Fact Check: क्या भारत-पाक संघर्ष के बीच 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे ATM? सोशल मीडिया पर फर्जी दावा वायरल, जानें असली सच्चाई
सोशल मीडिया और खासकर WhatsApp पर एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आने वाले 2-3 दिन तक देशभर के एटीएम बंद रहेंगे.
India Fights Propaganda: सोशल मीडिया और खासकर WhatsApp पर एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आने वाले 2-3 दिन तक देशभर के एटीएम बंद रहेंगे. इस मैसेज ने लोगों में घबराहट फैला दी है. लेकिन अब सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है. PIB Fact Check ने इस वायरल मैसेज को फेक करार देते हुए कहा है कि एटीएम बंद नहीं होंगे, वे हमेशा की तरह काम करते रहेंगे. ऐसे झूठे मैसेज न फैलाएं और न ही उन पर भरोसा करें.
सरकार और बैंकिंग संस्थाएं समय-समय पर जरूरी सूचनाएं आधिकारिक चैनलों से देती हैं. इसलिए किसी भी खबर पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें.
क्या भारत-पाक संघर्ष के बीच 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे ATM?
Are ATMs closed⁉️
A viral #WhatsApp message claims ATMs will be closed for 2–3 days.
🛑 This Message is FAKE
✅ ATMs will continue to operate as usual
❌ Don't share unverified messages.#IndiaFightsPropaganda pic.twitter.com/BXfzjjFpzD
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

