वायरल

जब एक जंगली सूअर पर टूट पड़ी कई शेरनियां, इस तरह किया उसका शिकार, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

शेरनियां भी खूंखार अंदाज में दूसरे जानवरों का शिकार करने में माहिर होती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनियों का एक झुंड जंगली सुअर पर अटैक कर देता है और जंगली सूअर खुद को उनके चंगुल ने नहीं छुड़ा पाता है, आखिर में शेरनियां उसका काम तमाम कर देती हैं.

जब एक जंगली सूअर पर टूट पड़ी कई शेरनियां, इस तरह किया उसका शिकार, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
शेरनियों ने किया जंगली सूअर का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जिस तरह से जंगल का राजा (King of Forest) शेर (Lion) अपने शिकार का खात्मा करता है, ठीक उसी तरह से शेरनियां (Lionesses) भी अपने शिकार का काम पल भर में तमाम कर देती हैं. शेर हो या शेरनी, ये अक्सर अपने शिकार की तलाश में रहते हैं और मौका मिलते ही अन्य जानवरों का शिकार कर देते हैं. शेरनियां भी खूंखार अंदाज में दूसरे जानवरों का शिकार करने में माहिर होती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेरनियों का एक झुंड जंगली सुअर (Wild Boar) पर अटैक कर देता है और जंगली सूअर खुद को उनके चंगुल ने नहीं छुड़ा पाता है, आखिर में शेरनियां उसका काम तमाम कर देती हैं.

इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शेरनी का एक समूह जंगली सूअर पर हमला करता है. इस वीडियो को देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में खूंखार शेरनियों का एक झुंड नजर आ रहा है, जो एक जंगली सूअर पर धावा बोल देती हैं और दौड़ा-दौड़ा कर उसका काम तमाम कर देती हैं. यह भी पढ़ें: Lioness Viral Video: एक साथ सैर पर निकला शेरनी का पूरा परिवार, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में कई शेरनियां जमीन के भीतर गड्ढा बनाकर रह रहे सूअरों पर हमला कर देती हैं. वो गड्ढे में छुपे जंगली सूअरों पर हमला करती हैं, जिससे बचने के लिए सूअर वहां से भागने की कोशिश करते हैं. कई शेरनियां एक सूअर के पीछे भागने लगती हैं, लेकिन एक शेरनी वहीं गड्ढे के पास मौजूद पेड़ के पास खड़ी रहती है. वहीं गड्ढे में छुपे एक सूअर को लगता है कि खतरा टल गया है तो वह बाहर आता है, तभी वहां मौजूद शेरनी उसे दबोच लेती है और अपनी पूरी ताकत लगाते हुए वह सूअर का शिकार कर देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).