Mumbai: चलते हुए निकल गया एसटी बस का पहिया, बाल-बाल बचे यात्री, वसई के नालासोपारा के पास की घटना-Video
आज वसई के नालासोपारा के पास एसटी बस के साथ एक हादसा हो गया. चलती हुई बस का सामने का पहिया निकलने के कारण एसटी बस जगह पर खड़ी हो गई, ये बस वसई से अरनाला जा रही थी.
Mumbai : आज वसई के नालासोपारा के पास एसटी बस के साथ एक हादसा हो गया. चलती हुई बस का सामने का पहिया निकलने के कारण एसटी बस जगह पर खड़ी हो गई, ये बस वसई से अरनाला जा रही थी. देखने में आया है की एसटी महामंडल की कई बसों की हालत काफी खराब है. जिसके कारण आयें दिन हादसे होते रहते है.
कई बार इन हादसों में यात्रियों को भी नुकसान पहुंचता है. ऐसे ही आज मुंबई के वसई के पास एक एसटी बस के साथ हादसा हो गया. दरअसल एसटी बस वसई से अरनाला जा रही थी. इसी दौरान नालासोपारा के पास चलती बस का सामने का चक्का निकल गया और बस जगह पर खड़ी हो गई. जिसके कारण कुछ देर के लिए सड़क का ट्रैफिक जाम भी हो गया था. ये भी पढ़े :Video: बाढ़ के पानी में डूबने लगी कार, ग्रामीणों ने बचाई कार में सवार लोगों की जान, पुणे के चारोली की घटना
देखें वीडियो :
धक्कादायक! अर्नाळा-वसई एसटी बसच चाक गेलं निघून, प्रवासी थोडक्यात बचावले... pic.twitter.com/OFSSXFT5Bi
— News18Lokmat (@News18lokmat) July 25, 2024
इस वीडियो को न्यूज़ 18 मराठी ने अपने ट्विटर एक्स हैंडल से शेयर किया है.बताया जा रहा है की बस में करीब 20 से 22 यात्री सफ़र कर रहे थे. लेकिन गनीमत है की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची. इस बस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

