वायरल

Viral Video: बिजली के गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर घबराए शेर, डर के मारे हुआ जंगल के राजा का ऐसा हाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आराम फरमा रहे दो शेरों को बिजली की गड़गड़ाहट की आवाज से घबराकर उठते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान डर के मारे उनकी जैसी हालत होती है, वो देखने लायक है.

Viral Video: बिजली के गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर घबराए शेर, डर के मारे हुआ जंगल के राजा का ऐसा हाल
बिजली की गड़गड़ाहट सुनकर घबराए शेर (Photo Credits: X)

Viral Video: शेरों की दहाड़ (Lions Roar) और उनके आक्रामक अंदाज से जंगल के दूसरे जानवर भी थर्र-थर्र कांपने लगते हैं. पूरे जंगल में शेर का राज चलता है, इसलिए उसे जंगल का राजा कहा जाता है. ये जानवर खूंखार शिकारी होते हैं और उनकी मौजूदगी बड़े-बड़े जानवरों के बीच खौफ पैदा कर देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, जिससे पूरा जंगल डरता है आखिर उस शेर को किससे डर लगता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आराम फरमा रहे शेरों (Lions) को बिजली की गड़गड़ाहट की आवाज से घबराकर उठते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान डर के मारे उनकी जैसी हालत होती है, वो देखने लायक है.

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 118.1k व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- प्रकृति के आगे किसी की ताकत काम नहीं आती, चाहे वो जंगल का राजा ही क्यों न हो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- लगता है शेर भी सोच रहे होंगे कि अबकी बार दहाड़ने से पहले मौसम विभाग से खबर ले लें. यह भी पढ़ें: Viral Video: शेर ने जब पहली बार चखा सलाद, जंगल के राजा ने दिया ऐसा रिएक्शन… मजेदार वीडियो हुआ वायरल

बिजली के गड़गड़ाहट सुनकर बुरी तरह से घबराए शेर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय जंगल में एक खुले मैदान में शेरों का झुंड आराम फरमा रहा है. इसी बीच अचानक से मौसम में बदलाव होता है और बिजली चमकने लगती है. इसके साथ ही बादलों से बिजली की भयंकर गड़गड़ाहट सुनाई देने लगती है, जिससे शेर बुरी तरह से घबरा जाते हैं और उठ जाते हैं. उनके हाव भाव को देखकर साफ पता चलता है कि वो बिजली की गड़गड़ाहट से बुरी तरह से घबरा जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).