Viral Video: लड़की ने खाए आग वाले गोलगप्पे, वीडियो देख लोग हुए हैरान
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Instagram)

आग वाले पान के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी आग गोलगप्पे के बारे में सुना है? हां, आपने उसे सही पढ़ा है. अहमदाबाद में एक फूड ब्लॉगर का फायर गोलगप्पे खाते हुए एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. फेवरेट स्नैक के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट से नेटिज़न्स भड़क गए हैं. क्लिप को कृपाली पटेल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने आलू, सेव और कपूर से भरे गोलगप्पे में आग लगा दी. फिर उसने झट से उस ज्वलनशील टुकड़े को ब्लॉगर के मुँह में डाल दिया.

देखें वीडियो: