धार (मध्य प्रदेश), 13 अक्टूबर: मध्य प्रदेश के धार ज़िले से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. जहां कुछ युवकों ने सड़क किनारे खड़ी लड़की को फ्लाइंग किस दी. जिसके बाद मामला भड़क गया और लड़की के परिवार ने बाइक सड़क पर रोककर युवक की सरेआम पीटाई कर दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के परिजन युवकों की लाठियों और घूंसे-लातों से बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह पूरी घटना पास मौजूद किसी व्यक्ति के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Indore: इंदौर के नंदा नगर में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग शॉपिंग करते पकड़ा, सड़क पर हंगामे का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के धार में लड़की को फ्लाइंग किस देना पड़ा भारी
मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।एक युवक ने रास्ते में जा रही युवती को फ्लाइंग किस किया,
जिससे गुस्साई युवती के परिजनों ने बीच सड़क पर उसकी बाइक रोककर पिटाई कर दी।यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही… pic.twitter.com/Y0WuJSwspt
— INH 24X7 (@inhnewsindia) October 13, 2025













QuickLY