वायरल

Viral Video: बीच सड़क पर लेटकर आराम फरमाता दिखा पूरा बाघ परिवार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर दिल को खुश कर देने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में बीच सड़क पर 5 बाघों का परिवार आराम फरमाता नजर आया और दिलचस्प बात तो यह है कि वहां मौजूद पर्यटक इस मनमोहक नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगे.

Viral Video: बीच सड़क पर लेटकर आराम फरमाता दिखा पूरा बाघ परिवार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया अद्भुत नजारा
सड़क पर आराम फरमाता बाघ परिवार (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखने के लिए लोग अक्सर जंगल सफारी पर निकल जाते हैं, लेकिन इस सफर के दौरान उनके दिल में ख्वाहिश होती है कि उन्हें बाघ (Tiger) का दीदार करने को मिल जाए. कई बार खूंखार जंगली जानवर पर्यटकों (Tourists) को नजर भी आते हैं और उन पर आक्रामक भी हो जाते हैं, जबकि कई बार इन जानवरों को परिवार के साथ देखने का अद्भुत अनुभव भी प्राप्त हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर दिल को खुश कर देने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल में बीच सड़क पर 5 बाघों का परिवार (Tiger Family) आराम फरमाता नजर आया और दिलचस्प बात तो यह है कि वहां मौजूद पर्यटक इस मनमोहक नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगे.

इस वीडियो को @susantananda3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस रोडब्लॉक से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28k व्यूज मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो को मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है. यह भी पढ़ें: Viral Video: आराम फरमा रही बाघिन के शरीर पर चढ़कर शरारत करने लगे नन्हे बाघ, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा बाघ परिवार

वायरल हो रहे वीडियो में बाघों का परिवार सड़क के बीच सुनहरी धूप का आनंद लेने के साथ ही आराम फरमाता हुआ नजर आया. बीच सड़क पर पांच बाघों को आराम फरमाते देख तो ऐसा ही लग रहा है कि जैसे वो सभी धूप सेंकने के लिए बैठे हैं. इस वीडियो में एक बाघिन और उसके चार शावक नजर आ रहे हैं. इस अदभुत नजारे को देखने के लिए पर्यटकों के वाहनों का काफिला वहीं थम गया और हर कोई इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).