Viral Video: देसी शख्स ने यूके की सड़कों पर गाया 'कल हो ना हो' गाना, वायरल वीडियो लोगों को आ रहा है पसंद
चाहे वह लंदन हो, न्यूयॉर्क हो या टोक्यो, दुनिया के हर कोने में भारतीय रहते हैं. इसलिए, जब कोई देसी व्यक्ति को सड़क पर बॉलीवुड गाना गाते हुए सुनते हैं, तो उन्हें रुककर सुनना पड़ता है. ब्रिटेन की सड़कों पर भारतीय गाना गाते हुए एक देसी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है...
चाहे वह लंदन (London) हो, न्यूयॉर्क (Newyork) हो या टोक्यो (Tokyo), दुनिया के हर कोने में भारतीय रहते हैं. इसलिए, जब कोई देसी व्यक्ति को सड़क पर बॉलीवुड गाना (Bollywood Song) गाते हुए सुनते हैं, तो उन्हें रुककर सुनना पड़ता है. ब्रिटेन (Britain) की सड़कों पर भारतीय गाना गाते हुए एक देसी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को संगीतकार और कंटेंट क्रिएटर विश ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. रील को 3 लाख 98 हजार से अधिक लाइक्स और व्यूज मिले हैं. वीडियो में, विश एक काले रंग की हुडी पहने हुए है और उसके बगल में लाउडस्पीकर है, जिसमें बैग्राउंड म्यूजिक बज रहा है और वह माइक में गाना गा रहा है. शख्स के गाने को सुनकर आस- पास भीड़ जमा हो गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: विदेश में बीच सड़क पर दो महिलाओं ने 'चिकनी चमेली' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
गाना सुनते ही किसी भी बॉलीवुड फैन को तुरंत पता चल जाएगा कि यह लाइन 'सोनू निगम' के फेमस गानों में से यह गाना है'. शाहरुख खान के फैन्स को भारतीय व्यक्ति का गाना और उसे देखने वाले लोगों की प्रतिक्रिया पसंद आई.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
देसी नेटिज़न्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि एक भारतीय दुनिया को अपनी संस्कृति और संगीत दिखा रहा है. "यह वास्तव में अच्छा है," एक यूजर ने लिखा.'एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपकी आवाज वाकई बहुत अच्छी है." एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "माई हार्ट."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

