Funny Viral Video: बेंगलुरु में हेलमेट की जगह फ्राइंग पैन पहनकर निकला बाइक सवार, पुलिस की प्रतिक्रिया हुई वायरल
बेंगलुरु में एक शख्स हेलमेट की जगह कढ़ाई पहनकर बाइक पर पीछे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. सिग्नल पर किसी ने शख्स का वीडियो बना लिया और यह वायरल हो रहा है. वीडियो के बैग्राउंड में लोगों को हंसते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है देखो यलो टी शर्ट वाले को उसने हेलमेट की जगह कढ़ाई पहन रखी है...
बेंगलुरु में एक शख्स हेलमेट की जगह कढ़ाई पहनकर बाइक पर पीछे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. सिग्नल पर किसी ने शख्स का वीडियो बना लिया और यह वायरल हो रहा है. वीडियो के बैग्राउंड में लोगों को हंसते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है देखो यलो टी शर्ट वाले को उसने हेलमेट की जगह कढ़ाई पहन रखी है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,' सिर्फ़ बेंगलुरु में ही ट्रैफ़िक इतना बेकाबू हो सकता है कि खाना पकाने के बर्तन सुरक्षा उपकरणों में बदल जाए" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "सुरक्षा पहले, नाश्ता बाद में," वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "जब ज़िंदगी चालान दे, तो कढ़ाई ले लो."वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, मडिवाला ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने पुष्टि की कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और पता मिल गया है. अधिकारी ने कहा, "उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा. उन्हें थाने बुलाया जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी". यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी के टिसुआ स्टेशन पर खुलेआम मालगाड़ी से डीज़ल चोरी, वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप
बेंगलुरु में हेलमेट की जगह फ्राइंग पैन पहनकर निकला बाइक सवार
Peak Bengaluru moment! In a scene straight out of a comedy sketch, a pillion rider near Roopena Agrahara was spotted trying to escape a traffic challan by covering his head with wait for it a frying pan instead of a helmet.Yes, a frying pan. Because apparently, when life gives… pic.twitter.com/jhFWCTrvKi
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) November 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2025 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

