वायरल

Viral Pic: क्या घोड़े को कभी जींस पहने देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुई मजेदार तस्वीर, आप भी देखें

सोशल मीडिया पर एक घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक घोड़ा जींस पहने हुए नजर आ रहा है. डेनिम जींस पहने घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर तेजी से खींच रहा है. हालांकि घोड़े के इस फैशन के पीछे एक दिलचस्प कहानी है.

Viral Pic: क्या घोड़े को कभी जींस पहने देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुई मजेदार तस्वीर, आप भी देखें
जींस पहने घोड़े की वायरल तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Viral Pic: महिलाओं और पुरुषों को आपने अक्सर जींस (Jeans) पहने हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी घोड़े को जींस (Horse Wearing Jeans) पहने हुए देखा है? जी हां, आपको सुनकर हैरानी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक घोड़े की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक घोड़ा जींस पहने हुए नजर आ रहा है. डेनिम जींस पहने घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर तेजी से खींच रहा है. हालांकि घोड़े के इस फैशन के पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए. इस तस्वीर को ट्विटर यूजर बेन वोयटास ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- घोड़े के पैर में जख्म था और मक्खियों को दूर रखने के लिए उनकी पत्नी ने एक कारगर डीआईवाई हल खोज निकाला.

इस तस्वीर को अब तक 7,446 लोगों ने रीट्वीट किया है, जबकि 64.7K लाइक्स मिल चुके हैं. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- घोड़ों को ज्यादातर जींस मोजा पहनना चाहिए. ये आश्चर्यजनक तौर पर फैशनेबल लग रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- मैं उत्सुक हूं कि क्या घाव द्विपक्षीय है या दोनों पैरों को मुख्य रूप से स्टाइल के लिए जींस से कवर किया गया है. यह भी पढ़ें: आईने ने पहली बार अपनी शक्ल देख घबराया घोड़ा, फिर जो हुआ… उसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप (Watch Viral Video)

देखें तस्वीर-

गौरतलब है कि ट्वीट के साथ शेयर की गई इस तस्वीर में घोड़ा एक विशेष पोषाक में नजर आ रहा है, घोड़े के आगे वाले दोनों पैरों में जींस दिखाई दे रहा है. Ben Voytas ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरी पत्नी के घोड़े को मक्खियों की समस्या है, जो उसके पैर के घाव को परेशान कर रही है, इसलिए उसने अपनी डॉक्टरेट की डिग्री का इस्तेमाल किया और उसके लिए जीन्स सस्पेंडर्स बनाया. यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).