वायरल

आईने ने पहली बार अपनी शक्ल देख घबराया घोड़ा, फिर जो हुआ… उसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा पहली बार आईने में अपना चेहरा देखता नजर आया, लेकिन आईने के सामने जाकर खुश होने के बजाय घोड़ा घबरा गया और डरकर ऐसा कुछ कर दिया, जिसे देख आपको भी हंसी आ जाएगी. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

आईने ने पहली बार अपनी शक्ल देख घबराया घोड़ा, फिर जो हुआ… उसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप (Watch Viral Video)
आईने में चेहरा देख घबराया घोड़ा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंसान दिन भर में कई बार खुद को आईने (Mirror) में निहारने के आदी हैं, लेकिन क्या जानवर (Animals) भी खुद को आईने में देखना पसंद करते हैं. हम जानते हैं कि अधिकांश लोगों का जवाब ना ही होगा, क्योंकि पशु-पक्षियों को भला आईने में देखकर क्या करना है? इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा (Horse) पहली बार आईने में अपना चेहरा देखता नजर आया, लेकिन आईने के सामने जाकर खुश होने के बजाय घोड़ा घबरा गया और डरकर ऐसा कुछ कर दिया, जिसे देख आपको भी हंसी आ जाएगी. इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट Buitengebieden से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को 4 अप्रैल 2021 को शेयर किया गया था, जिसे महज एक दिन में 43.8K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि अब तक इस वीडियो को 343 रीट्वीट्स मिले हैं और 2,561 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो को देख ट्विटर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और यह सोचने की कोशिश करते नजर आए कि घोड़ा क्या सोच रहा है या वह किस तरह का व्यवहार कर रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Horse Viral Video: कड़ाके की सर्दी में लगी ठंड तो रजाई ओढ़कर सो गया घोड़ा, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा अचानक आइने के सामने खड़ा होता है और अपना चेहरा देखता है. घोड़ा आईने में अपने चेहरे को देखता है फिर डर जाता है, फिर वह शीशे को अपनी नाक से छूता है और हर एंगल से अपने चेहरे को आईने में देखता है. घोड़ा कभी आईने के एकदम करीब जाता है तो कभी उससे दूर होता है और आखिर में घबराकर घोड़ा वहां से भाग जाता है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).