वायरल

दूल्हे से नाराज होकर शादी के महज 3 मिनट बाद दुल्हन ने दिया तलाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

कहते है शादी में दो लोग जनम-जनम तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है. लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर चट शादी और पट तलाक जैसी कहावत बिलकुल बैठ रही है.

दूल्हे से नाराज होकर शादी के महज 3 मिनट बाद दुल्हन ने दिया तलाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कहते है शादी (Marriage) में दो लोग जनम-जनम तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है. लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर चट शादी और पट तलाक (Divorces) जैसी कहावत बिलकुल बैठ रही है. ये शादी खाड़ी देश कुवैत (Kuwait) के इतिहास में सबसे छोटी शादी थी. जहां दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद ही रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुवैत में एक दुल्हन ने शादी के बस तीन मिनट के अंदर ही अपने पति से तलाक ले लिया. दरअसल कुवैत की एक अदालत में शादी हुई. शादी के कुछ समय बाद न जाने कैसे दुल्हन का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी. इस बात से दूल्हा तिलमिला उठा और उसने अपनी बीवी को स्टूपिड (बेवकूफ) कह दिया. जिससे दुल्हन नाराज हो गई.

डेली मेल की खबर की मानें तो दुल्हे का स्टूपिड कहना ही रिश्ते के अंत का कारण बन गया. दुल्हन के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची. इसलिए वह तुरंत शादी का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले जज के पास लौटकर गई और इस रिश्ते को रद्द करने की मांग कर डाली. हांलाकि दुल्हन की मांग से जज भी स्तब्ध हो गए. और उन्होंने दुल्हन को शांति से दोबारा अपने फैसले के बारे में सोचने की अपील की लेकिन दुल्हन नही मानी. जिस कारण जज को शादी रद्द करना पड़ी.

उधर, यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कुछ लोग दुल्हन को गलत ठहरा रहे है तो कुछ दुल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन का समर्थन कर रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).