इंसानों की तरह दो चिंपैंजी ने रगड़-रगड़ कर चमकाई कार, Viral Video देख आप भी करना चाहेंगे उनके टैलेंट की तारीफ
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो चिंपैंजी रगड़-रगड़ कर कार की सफाई करते दिख रहे हैं. कार धोते दोनों चिंपैंजी का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और लोग उनके टैलेंट को देखकर काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.
Chimpanzees Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई जानवरों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें उन्हें इंसानों की तरह काम करते देखा जाता है. जानवरों के ऐसे फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं, क्योंकि इस तरह के वीडियो लोगों को हंसाते और गुदगुदाते हैं. विभिन्न सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो की भरमार है. इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो चिंपैंजी (Chimpanzees) रगड़-रगड़ कर कार की सफाई करते दिख रहे हैं. कार धोते दोनों चिंपैंजी (Chimpanzees Washing Car) का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और लोग उनके टैलेंट को देखकर काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildsplanet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 42 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- फ्री कार वॉशिंग, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- उन्हें कार वॉशर में काम पर रखने की जरूरत है. यह भी पढ़ें: पत्थर पर रगड़ कर बड़े से चाकू को धार करते बंदर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, उसके कारनामे को देख लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चिंपैंजी एक ब्लैक कलर की कार के ऊपर चढ़े हुए हैं और दोनों शीशे को रगड़-रगड़ कर साफ कर रहे हैं. दोनों की स्फूर्ति और काम में सफाई को देखकर लगता है कि जैसे कोई प्रोफेशनल कार को साफ कर रहा है. आपने वैसे तो कार धोते हुए इंसानों को ही देखा होगा, लेकिन चिंपैंजी को यह काम करते देखना वाकई दिलचस्प है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

