पत्थर पर रगड़ कर बड़े से चाकू को धार करते बंदर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, उसके कारनामे को देख लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)
एक बंदर का मजेदार वीडियो तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक बंदर बड़े से चाकू को पत्थर पर रगड़-रगड़ कर धार लगा रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बिल्कुल इंसानों की तरह ही चाकू पर धार लगा रहा है. इस वीडियो में बंदर के कारनामे को देखकर हर कोई हैरान है.
Monkey Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में जानवरों के मनमोहक वीडियोज आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते हैं. विभिन्न जंगली जानवरों (Wild Animals) के वीडियोज की फेहरिस्त में एक बंदर (Monkey) का मजेदार वीडियो तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक बंदर बड़े से चाकू (Knife) को पत्थर पर रगड़-रगड़ कर धार लगा रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बिल्कुल इंसानों की तरह ही चाकू पर धार लगा रहा है. इस वीडियो में बंदर के कारनामे को देखकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया यूजर्स यही पूछ रहे हैं कि आखिर बंदर को किससे बदला लेना है कि वो इतनी शिद्दत से चाकू को धार कर रहा है.
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- हैं तैयार हम... इस वीडियो को अब तक 3.5K व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसके बाद ये क्या करेगा, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- आरपार की लड़ाई की तैयारी. यह भी पढ़ें: Smart Monkey: बंदर ने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर
देखें वीडियो-
Hain tayyar hum.....
हैं तैयार हम...😊@ParveenKaswan @susantananda3 pic.twitter.com/1i8TGWCkkQ
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) December 9, 2021
करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किस तरह से अपने हाथ में एक बड़ा सा चाकू लेकर उसे पत्थर पर घिस रहा है. बंदर इस तरह से चाकू को धार कर रहा है जैसे कोई इंसान कर रहा हो. बंदर बार-बार चाकू को उठाकर देखता है और उस पर पानी लगाता है फिर उसे पत्थर पर रगड़ने लगता है. यकीनन यह वीडियो न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि इसका जबरदस्त उदाहरण भी पेश कर रहा है कि बंदर कैसे इंसानों की नकल तेजी से उतारने में माहिर होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

