देश

Uttar Pradesh: पीलीभीत में जंगली बाघ का आतंक, रिहायशी इलाके में घुसकर एक दीवार पर जमा लिया डेरा (Watch Viral Video)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रिहायशी इलाके में घुसकर बाघ को आतंक मचाते हुए देखा गया, जो एक किसान के घर की दीवार पर खड़ा नजर आया और उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

Uttar Pradesh: पीलीभीत में जंगली बाघ का आतंक, रिहायशी इलाके में घुसकर एक दीवार पर जमा लिया डेरा (Watch Viral Video)
पीलीभीत में दीवार पर चढ़ा टाइगर (Photo Credits: X)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां एक बाघ (Tiger) जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके (Residential Area) में दाखिल हो गया और वो छत से होते हुए  एक किसान के घर में घुस गया, जिससे परिवार वाले दहशत में आ गए और अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए. बताया जा रहा है कि ठंड के चलते परिवार के लोग गर्माहट पाने के लिए अलाव के पास बैठे थे, लेकिन बाघ को देखते ही घर के अंदर भाग गए. हालांकि कथित तौर पर बाघ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक बाघ को घर के दीवार पर डेरा जमाए हुए नजर आ रहा है और उसे देखने के लिए कोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. बाघ को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Black Tiger: जंगल में सैर करता नजर आया ब्लैक टाइगर, दुर्लभ प्रजाति के इस बाघ की तस्वीरें और वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

दीवार पर खड़ा दिखा बाघ -

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).